घाटोल: भारतीय किसान संघ की बैठक पटेल समाज छात्रावास ठीकरिया में आयोजित
भारतीय किसान संघ की बैठक पटेल समाज छात्रावास ठीकरिया में आयोजित की गई। मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सभी कृषक भाइयों के बीच में सभी किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई। किसान संघ की बैठक ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक करना और बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थिति देने का निर्णय लिया गया। किसानों की समस्याओ पर विचार विमर्श कर आगामी रणनीति पर चर्चा की।