जलालाबाद: बारा पत्थर निवासी व्यक्ति ने अपनी और ग्राम सभा की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की
शाहजहांपुर जिले के बारह पत्थर थाना जलालाबाद निवासी अश्वनी कुमार की कृषि आराजी गाटा सं0 291 ग्राम मल्हपुर कौढा में स्थित है जिसके अन्य सहखातेदारों का आपसी बंटवारा हो चुका है उक्त कृषि आराजी मे 1/8भाग उनका हिस्सा है।उनके हिस्से की भूमि से सटी हुई पंचायत घर की भूमि थी जिस पर अवनीश व कौशल व सौरभ नि० ग्राम मल्हपुर ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया.