जलालाबाद: मनोरथपुर चौक इलाके में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव अका खेड़ा निवासी रामजीत पुत्र स्व.भैया लाल का मनोरथपुर चौक इलाके के कटकिया जाने वाले चक मार्ग के किनारे मंगलवार को शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने राकेश के खेत मे पड़ा हुआ शव देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर देखने पहुंच गए। आज बुधवार को किया जायेगा पोस्टमार्टम।