जलालाबाद: मोहल्ला जमदग्नि नगर में बुजुर्ग माता-पिता को बहू-बेटों ने की मारपीट, घर खाली करने की दी धमकी, एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला जमदग्नि नगर निवासी महिला राम सुब्बनी व उसके पति राम मूर्ति वर्मा ने आज बुधवार को सवेरे 11 बजे उप जिला अधिकारी जलालाबाद उत्सव आनंद को प्रार्थना पत्र देकर बताया वह काफी बुजुर्ग है उनकी बहू शशि आरती बा बेटे ओमेंद्र ओमप्रकाश ने सब छीन लिया है अब मकान से निकलने की धमकी दे रहे हैं