जलालाबाद: जलालाबाद की आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद में मोहल्ला आजाद नगर में पेट्रोल डालकर आग लगाने गंभीर रूप से झुलसी महिला राधा उर्फ़ मुस्कान का आज इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. पोस्टमार्टम के लिए पंचनामे कार्रवाई मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कटियार की मौजूदगी में की गई।