विदिशा: ग्राम पालकी में सड़क हादसे में दंपति की मौत, घटनास्थल से बाइक भी हुई चोरी, परिजनों ने दी जानकारी
रात को ग्राम पालकी में लालाखेड़ी निवासी घासीराम प्रजापति और पत्नी पूजा प्रजापति सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल हुए थे। मेडिकल कॉलेज मे दोनो को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे पीएम के दौरान उनके परिजनो ने बताया कि घटनास्थल से घायलो को अस्पताल भेजा गया था। बाइक उसी स्थान पर पड़ी थी,वह वहां से चोरी हो गई है। आशंका है कि टक्कर मारने बाले चुरा ले गए हो।