जंदाहा: सहदेई बुजुर्ग: मिश्रौलिया गांव से एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों सहित जेवरात एवं नगदी के साथ ससुराल से हुई फरार
जंदाहा थाना के मिश्रौलिया गांव से एक विवाहिता को अपने दो बच्चों सहित जेवरात एवं नगदी के साथ गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मिश्रौलिया निवासी रणधीर कुमार सिंह ने शंकर कुमार नामक एक मोबाइल धारक के विरुद्ध अपनी पत्नी को दो बच्चों सहित जेवरात एवं नगदी के साथ शादी की नीयत से अगवा कर लिए जाने के आरोप में जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।