जंदाहा: जन्दाहा के खेल मैदान में बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की बैठक हुई आयोजित
जन्दाहा के खेल मैदान के परिसर में शनिवार को बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ जंदाहा इकाई की बैठक कृष्णनंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 21 फरवरी को पटना के गर्दनीबाग में होने वाली एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल में शामिल होने की तैयारी को लेकर विशेष रूप से विचार विमर्श की गई।