जंदाहा: भिन्डा वहसी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से एक महिला की हुई मौत
जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना क्षेत्र के भिन्डा वहसी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई।मृतक महिला की पहचानमहीसौर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक निवासी विनोद राय कि पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई।बताया गया कि महिला माहिया मालपुर गांव से अपनी बिमार मां से मिलकर अपने घर लौट रही थी तभी घटना हुआ।