जंदाहा: बहसी दामोदर गांव में सेविका पुत्र पर जानलेवा हमला कर किया जख्मी ,थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी दामोदर गांव में संचालित आंगनबाड़ी सेविका द्वारा पोषाहार देने से इंकार करने पर सेविका के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके पुत्र को मारपीट कर गंभीर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वही हमलावरों द्वारा पोषाहार से संबंधित कागजात को क्षतिग्रस्त किए जाने एवं सेविका के गले से सोने की चैन छीन लिए जाने का आरोप लगाया गया है।