जंदाहा: हरप्रसाद बहुआरा रोड में लावारिस हालत में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,पुलिस ने पोस्टमॉर्टम में भेजा हाजीपुर सदर
महिसौर थाना क्षेत्र के हरप्रसाद बहुआरा रोड में उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव पाया गया।शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना महिसौर थानां की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना के बाद पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।