जंदाहा: बहसी दामोदर गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलशयात्रा
जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के बहसी सैदपुर पंचायत के बहसी दामोदर गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर दो दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान का शुभारंभ के अवसर पर पांच सौ कुंवारी कन्याओं ने बाजे- गाजे एवं घोड़े के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली।