बहराइच: जुड़ा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार 1 युवक हुआ घायल
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुडा गांव के पास दो बाइको की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। वही दबंग ने उसकी पिटाई भी कर दी। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया धर्मेंद्र सब्जी लेने के लिए गया हुआ था। अस्पताल मे इलाज जारी है।