बहराइच: बहराइच एसपी ने जिले में तैनात 24 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव दूसरी जगहों पर दी नई तैनाती
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को जनपद में चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से 24 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर स्थानांतरण किया है। बता दे कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाया है और नई जगहों पर कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल व हेड कांस्टेबलों को तैनाती दी गई है