बहराइच: खैरीघाट इलाके में खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबने से 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
बहराइच के थाना खैरीघाट क्षेत्र के कहारनपुरवा बढय्या कला निवासी 4 वर्षीय अंकुश पुत्र सुरेश शुक्रवार शाम को अपने घर के बाहर खेलने के लिए निकला था खेलते समय वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया बालक की पानी में डूब कर मौत हो गई। जिसके बाद उसका शव गड्ढे से बरामद हुआ है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।