बहराइच: बेड़नापुर में गुमटी के पास खड़े दो युवकों पर गिरी हाइट टेंशन लाइन एक की हुई मौत एक गंभीर
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के बेडनापुर चौकी क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास एक गुमटी के पास खड़े दो युवकों पर अचानक हाई टेंशन लाइन टूट कर गिर गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।