बहराइच: काजीपुरा में बारिश के बीच गिरा जर्जर भवन मलबे में दबने से कार हुई क्षतिग्रस्त टला बड़ा हादसा
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के काजीपुरा मोहल्ले में एक जर्जर भवन भारी बारिश के कारण गिर गया इस घटना में मलबे में भवन के नीचे खड़ी कर दब गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार सुबह से हो रही भीषण वर्षा के बीच यह हादसा हुआ है वहीं गनीमत यह रहे कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उसे वक्त भवन के अंदर या उसके आसपास कोई मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।