कोंडागांव: कोंडागांव में पैरालीगल वालिंटियर्स को जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश, विधिक सहायता योजनाओं के प्रचार पर दिया गया जोर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की मासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खिलावन राम रीगरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विधिक जागरूकता एवं जनहितकारी कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।