फतेहपुर: हथगांव में बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप कर की गई हत्या, SDM और DSP ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा कराया शव का पोस्टमार्टम
फ़तेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया जिससे किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की माने तो किशोरी को 8 जून को अगवा कर दो लोगो ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर मौत के घाट उतार उसे सड़क के किनारे फेक दिया। स्थानीय लोगो ने किशोरी को बेसुध अवस्था देख भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गई है।