फतेहपुर: असोथर के नरैनी रोड मनावां के समीप अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दंपति सहित 3 लोग हुए घायल, डॉ. ने किया रेफर
कल्यानपुर के बड़ौरी निवासी राम प्रताप तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र अनीश तिवारी अपनी 22 वर्षीय पत्नी अंचल तिवारी और जगदीश की 16 वर्षीय पुत्री आकांक्षा को बाइक पर सवार कर किसी काम से असोथर थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नरैनी रोड पर मनवां गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़।से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दम्पति सहित तीनो घायल हो गए।