फतेहपुर: असोथर के रामशोलेपुर के पास यमुना नदी में डूबे मछुवारे का शव मिला, परिजनों का रहा बुरा हाल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
यमुना नदी किनारे दीदारगंज थाना कटरा जनपद पटना बिहार निवासी एक मछुवारे की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर उस समय हुआ जब वह बाजार से नाव द्वारा घर लौट रहा था। सुबह भोर में ग्रामीणों ने उसका शव नदी किनारे उतराता हुआ देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। वही मृतक की पहचान तुलसी चौधरी, उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्व रामचंद्र चौधरी के रूप में हुई है