स्थानीय निधि लेखा समिति के 24 अक्तूबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने की अध्यक्षता
चंबा, 15 अक्तूबर
स्थानीय निधि लेखा समिति, हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
अमित मैहरा ने बताया कि समिति का 24 अक्तूबर को चंबा जिले का प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को समिति के दौरे के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समिति के दौरे के दौरान संबंधित विभाग आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी अद्यतन रूप में तैयार रखें, ताकि समिति के समक्ष विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एसडीएम भरमौर अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह, खंड विकास अधिकारी तीसा गोपाल सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा, उनिदेशक पशुपालन राकेश भंगालिया, परियोजना प्रबंधक डॉ. भानु प्रताप, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा राकेश राठौर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Saach, Chamba | Oct 15, 2026