रॉबर्ट्सगंज: सीएमओ सोनभद्र ने कई सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार दोपहर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा और खलियारी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।