*कर्मा देवी ग्रुप में ‘करमा ज्योति 2026 रोजगार महोत्सव’ का भव्य आयोजन, 1,734 अभ्यर्थियों को मिले नौकरी के अवसर*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 28 अक्टूबर 2026
इस भव्य रोजगार महोत्सव में *मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती मंडल के आयुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके द्वारा *फीता काटकर, गुब्बारे उड़ाकर, पुष्पवर्षा एवं दीप प्रज्ज्वलन* के साथ किया गया। उन्होंने अभ्यर्थी पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया और पीजी कॉलेज एवं फार्मेसी कॉलेज का भ्रमण कर नियोजकों और अभ्यर्थियों से संवाद किया।
*बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी मुख्य अतिथि तथा जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना विशिष्ट अतिथि* के रूप में शामिल हुईं। दोनों अधिकारियों ने युवाओं को कौशल विकास, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
* युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बस्ती एवं कर्मा देवी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘करमा ज्योति 2026 रोजगार महोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह मेला प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसमें 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया तथा लगभग 5,000 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की गई। इस महोत्सव में कुल 8,614 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 5,812 अभ्यर्थियों ने मेले में सहभागिता की और 1,734 अभ्यर्थियों को चयन हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया।
भव्य शुभारंभ एवं स्वागत - कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ओम नारायण सिंह ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि ग्रुप के सीआईओ याजुवेंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी, बस्ती अवधेंद्र प्रताप वर्मा तथा ग्रुप प्रबंधक नीता सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम भी मौजूद रहीं। चेयरमैन ओम नारायण सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने द्वितीय सत्र में डीआईजी और डीएम का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
समारोह में ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य एवं गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। अपने संबोधन में चेयरमैन श्री ओम नारायण सिंह ने रोजगार महोत्सव के उद्देश्य और युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता - रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (बस्ती रोडवेज), विनप्रेज इन्फो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, उमोजा मार्केटप्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मैनपावरग्रुप सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसएलएमजी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, एकलसूत्र, एनआईआईटी लिमिटेड, याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, निफ्टेल, वुडरॉक इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल दास, बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी (इंडिया) लिमिटेड, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट ग्रुप ऑफ कंपनी, मैकलियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, साई इंफ्रा सॉल्यूशंस, वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड, लुलु इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल्स प्राइवेट लिमिटेड, पीवीआर आईनॉक्स, स्टारटेक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), एलएंडटी, एडेको इंडिया लिमिटेड तथा प्रीमियर कार सेल्स लिमिटेड (बीआर हुंडई) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की।
विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर - महोत्सव में इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलीटेक्निक, बीटेक, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं कंप्यूटर सहित विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। मेले में प्रवेश एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रही। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, बायोडाटा की समीक्षा, साक्षात्कार और रोजगार संबंधी काउंसलिंग की गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और संबंधित पदों के लिए पात्रता के आधार पर मूल्यांकन किया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा - इस सत्र में फार्मेसी विद्यार्थियों ने बेरोजगारी विषय पर नाट्य प्रस्तुति दी, जबकि नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने गायन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को चयन प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा रोजगार मेले में सहयोग देने वाले कंपनियों के मानव संसाधन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर कर्मा देवी ग्रुप के डीन एकेडमिक्स श्री जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, सहभागी कंपनियों, मानव संसाधन प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बस्ती जैसे जिले में 8614 पंजीकरण यह दिखाता है कि युवा अब सिर्फ सरकारी नौकरी का इंतजार नहीं कर रहा, बल्कि प्राइवेट सेक्टर को भी गंभीरता से ले रहा है। एक ही दिन में 1734 युवाओं का शॉर्टलिस्ट होना कर्मा देवी ग्रुप की मजबूत आयोजन क्षमता को साबित करता है। निःशुल्क प्रवेश ने इस मेले को सच में जन-जन का मेला बना दिया, गरीब और ग्रामीण छात्रों के लिए यह सबसे बड़ी राहत थी। 50 से अधिक कंपनियों में रोडवेज से लेकर पीवीआर, लुलु मॉल और फार्मा कंपनियों तक का आना हर योग्यता के छात्र के लिए अवसर लेकर आया।
कमिश्नर, डीआईजी और डीएम तीनों का एक ही मंच पर आना इस आयोजन को कॉलेज के कार्यक्रम से ऊपर उठाकर जिला स्तरीय मिशन बना देता है। ओम नारायण सिंह जैसे अनुभवी पूर्व आईएएस का नेतृत्व आयोजन में अनुशासन और भरोसा दोनों लेकर आता है।
बेरोजगारी पर नाटक और गायन जैसी प्रस्तुतियां युवाओं को सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सामाजिक सोच भी देती हैं। अब सबसे जरूरी है कि इन 1734 शॉर्टलिस्ट युवाओं को जल्द जॉइनिंग लेटर मिले, तभी इस मेले की सफलता पूरी मानी जाएगी। ऐसे रोजगार मेले अगर हर 3-4 महीने पर हों, तो बस्ती से युवाओं का पलायन काफी हद तक रोका जा सकता है।
कुल मिलाकर करमा ज्योति 2026 ने साबित किया कि जब शिक्षा संस्थान और सरकार मिलकर काम करें तो बेरोजगारी जैसी बड़ी चुनौती का समाधान निकाला जा सकता है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 29, 2026