इटावा: फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में संचेतना कॉलेज के पास रेलवे अंडरब्रिज में तीन दिन से लापता ठेकेदार का शव मिलने से फैली सनसनी
Etawah, Etawah | Nov 6, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित संचेतना कॉलेज के पास गुरुवार दोपहर 3 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे अंडरपास में भरे पानी में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 70 वर्षीय ठेकेदार श्री कृष्णा यादव निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता थे, सूचना पर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।