छतरपुर: छतरपुर में राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में बांटे फल
छतरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम 4 बजे कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और फल वितरित किए। इस अवसर पर राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।