➡️ ‘‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर एवं जिला जेल में हुआ योगाभ्यास शिविरों का आयोजन’’
➡️ जिला जेल में हुआ राज्यव्यापी योग सप्ताह कैंपेन का समापन
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री अरविंद रघुवंशी के निर्देशानुसार, श्री जयदीप सिंह, विशेष न्यायाधीश) एस.सी./एस.टी. एक्ट) के नेतृत्व एवं श्री चंद्रशेखर राठौर न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21.06.2026 को जिला न्यायालय परिसर, हरदा तथा जिला जेल हरदा में प्रातः 07ः00 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया।
जिला न्यायालय में आयोजित योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक श्री गणेश विश्नोई द्वारा उपस्थित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण व न्यायालयीन कर्मचारियों को अनुलोम-विलोम, शीर्षासन, प्राणायाम, भ्रामरी, हलासन, उष्ट्रासन तथा सूर्य नमस्कार आदि विभिन्न आसनों की जानकारी प्रदान की गई तथा उक्त आसनों की क्रियाविधि का प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को प्रतिदिन आधे घंटे नियमित योग कराने की सलाह दी गई।
योग शिविर में श्री जयदीप सिंह विशेष न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि योग मन को शांत करता है, जब भी आपका मन विचलित हो योग का सहारा ले। इस साल योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है।
उक्त योग शिविर में जिला न्यायाधीश श्री निसार अहमद, श्री कपिल वर्मा, श्री निमिष राजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह, न्यायाधीशगण श्री संजीव रहांगडाले एवं प्रेमदीप शाह, श्री सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा, अन्य अधिवक्तागण, डिफेंस काउंसिल्स, न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
➡️ जिला जेल, हरदा में विगत 7 दिनों से चल रहे राज्यव्यापी योग कैंपेन का हुआ समापन।
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में दिनांक 15.06.2026 से 21.06.2026 तक आयोजित राज्यव्यापी योग कैंपेन सप्ताह का आज समापन हुआ। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित शिविर में बंदियों ने विभिन्न योगाभ्यास किये। बंदियों को योग से निरोग रहने की सलाह दी गई तथा मानसिक शांति हेतु प्राणायाम ध्यान जैसी योग मुद्राओं का निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी गई।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#InternationalYogaDay
#YogaDay2026 #IDY2026 #YogaForHealthyAging
#YogaForAll
#Harda #हरदा
32 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026