पाटन: ग्राम बिनेकी में पिता ने पुत्र से की मारपीट, नूनसर पुलिस ने मामला दर्ज किया
नूनसर पुलिस चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि अभिषेक चौधरी निवासी ग्राम बिनेकी ने रिपोर्ट लिखाई कि उसकी सौतेली बहन ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है और अपने पति के घर में नहीं रहती इसी बात को लेकर जब उसने अपने पिता से सवाल किया तो उसके पिता लेखराम और उसकी सौतेले भाई लकी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।