प्रतापगढ़: कड़ी सुरक्षा के बीच शेखपुर आशिक के हनुमान मंदिर से गुजरा मोहर्रम जुलूस
कुंडा के संवेदनशील शेखपुर आशिक गांव में मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चर्चित हनुमान मंदिर के सामने से शुक्रवार शाम 4 बजे जुलूस गुजरते ही प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। भंडारा विवाद के चलते राजा उदय प्रताप सिंह की नजरबंदी के बीच, भारी सुरक्षा घेरे और पुलिस बल की निगरानी में जुलूस अपने तय मार्ग से निकल गया।