केतार: केतार पुलिस का बड़ा एक्शन: वाहन चेकिंग अभियान में 25 बाइक और 3 टेम्पो जब्त
Ketar, Garhwa | May 12, 2026 गढ़वा जिले के केतार थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 मो