महरौनी: महरौनी स्थित एक संस्थान ने क्षेत्र के NEET एवं IIT-JEE में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
महरौनी क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय बना जब NEET 2026 एवं IIT-JEE 2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एक कोचिंग संस्थान के प्रबंधक संजीव द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययन कर सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।