मौजमाबाद: मौजमाबाद में निर्जला एकादशी पर सेवा भाव, जगह-जगह शर्बत-छाछ के शिविर लगे
मौजमाबाद उपखंड क्षेत्र में बुधवार को निर्जला एकादशी श्रद्धा व परोपकार के साथ मनाई गई। भीषण गर्मी में महला, बोराज, बिचून, भंदे बालाजी सहित विभिन्न गांवों में शर्बत, जूस, ठंडा पानी, आइसक्रीम व केरी की छाछ वितरित की गई। शिव शंकर व्यापार मंडल के तत्वावधान में उमेदगंज बाजार व नेशनल हाईवे शरबत पिलाया गया।