महाराजगंज: नौतनवा नगर के बिस्मिल शाह नगर मोहल्ले में युवक की मौत, ई-रिक्शा के लिए लिया था लोन, पिछले कुछ समय से था डिप्रेशन में
नौतनवा नगर के बिस्मिल शाह नगर मोहल्ले में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम कुमार उर्फ विकास के रूप में हुई है। परिजनों ने मंगलवार शाम उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। शुभम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसका एक बड़ा भाई आकाश है।