महाराजगंज: नौतनवा में रोडवेज बस और स्कूटी की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, थाने के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने चालक को पकड़ा
नौतनवा नगर में थाने के ठीक सामने एक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर की ओर से आ रही सोनौली डिपो की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही नेपाली नंबर प्लेट की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।