महाराजगंज: जूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट फरेंदा का फैसला: लकड़ी चोरी मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराया गया
महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी कुमार पुत्र बाबूलाल को लकड़ी चोरी के मामले में न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 1700 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। न्यायालय ने आदेश दिया कि यदि अभियुक्त अर्थदंड अदा नहीं करता है तो उसे 40 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।