महाराजगंज: बरगदवा पुलिस ने SSB कैंप के पास 500 नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामद
महराजगंज जिले में बरगदवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एसएसबी कैंप बरगदवा के पास से दो युवकों को 500 नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से कुल 500 नशीली कैप्सूल बरामद हुईं।