महाराजगंज: चौक थाना क्षेत्र से लापता तीन नाबालिग छात्राएं हरियाणा से सकुशल बरामद, काउंसलिंग के बाद भेजा गया वन स्टॉप सेंटर
चौक नगर पंचायत क्षेत्र की एक 13 वर्षीय छात्रा तथा पास के गांव की दो सगी बहनें 14 फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। शाम चार बजे तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि तीनों छात्राएं उस दिन विद्यालय पहुंची ही नहीं थीं। इसके बाद परिजन चौक थाने पहुंचे, जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।