गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने सोनवा टोला से हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
2 दिसंबर को खोराबार थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। युवक की पत्नी की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने युवक के भाई, मां, बाप और छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हत्या किस मामले में खोराबार पुलिस ने गुरुवार की सुबह दीपचंद नाम के युवक को गिरफ्तार किया और इसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया रस्सी का टुकड़ा बरामद किया है।