नौहट्टा: फर्जी शिक्षकों पर गिरी गाज, नौहट्टा में आधा दर्जन शिक्षकों को किया गया बर्खास्त
फर्जी शिक्षकों पर गिरी गाज, नौहट्टा में आधा दर्जन शिक्षक बर्खास्त नौहट्टा प्रखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत आधा दर्जन शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित बैठक एवं जांच प्रक्रिया के बाद यह निर्णय लिया गया।