मंझनपुर: जिले में आज आधी रात से चार बालू घाटों पर बंद हो जाएगी बालू निकासी, डीएमओ ने खनन बन्द करने का पट्टाधारकों को दिया निर्देश
जिले में चार यमुना घाटों पर बालू निकासी रविवार रात 12 बजे से बंद हो जाएगी। खंडों पर खनन बंद करने का निर्देश डीएमओ अजीत पांडेय ने सभी पट्टेधारकों को दे दिया है। खनन बंद होने पर गृह निर्माण करा रहे लोगों को अब महंगे दामों में बालू की खरीद करनी पड़ेगी। इससे घर बनवाना और भी महंगा हो जाएगा।