मंझनपुर: बैगवा फतेहपुर व रसूलपुर बडगांव के तीन अभियुक्तों को कौशाम्बी न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा
वर्ष 2018 में थाना कौशाम्बी पर वादी की पुत्री को भगा ले जाने व दुष्कर्म के सम्बंध में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिससे सम्बंधित दो अभियुक्त बैगवा फतेहपुर व एक रसूलपुर बडगांव के अभियुक्त को कौशाम्बी न्यायालय द्वारा आज सजा सुनाई गई है। साथ ही तीनो अभियुक्तों पर अर्थदंड भी लगाया गया है।