नवादा: बुधौल के प्राइवेट अस्पताल के पास बाइक लगाने को लेकर गार्ड के साथ हुई मारपीट, घटना कैमरे में कैद
Nawada, Nawada | May 22, 2026 नवादा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधौल स्थित एक निजी अस्पताल के गेट के सामने बाइक लगाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ा कि अस्पताल के गार्ड बालम कुमार के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।