*राष्ट्रीय रक्तदान दिवस सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदीप सक्सेना एडवोकेट अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया गया ।
497 views | Moradabad, Moradabad | Oct 1, 2026 *प्रेस नोट* *राष्ट्रीय रक्तदान दिवस सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदीप सक्सेना एडवोकेट अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नामित सदस्य पर्यावरण एवं गंगा समिति उत्तर प्रदेश* को सम्मानित किया गया । आपको अवगत कराना है कि श्री सक्सेना द्वारा इस वर्ष 8 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 150 यूनिट रक्तदान कराया गया है। यह रक्त थैलेसीमिया, कैंसर एवं एक्सीडेंटल मरीजों के निःशुल्क उपचार हेतु जिला अस्पताल, मुरादाबाद को उपलब्ध कराया गया था। इस सराहनीय कार्य के लिए जिला मुरादाबाद के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि “आप रक्तदान शिविर लगाकर गरीब एवं निर्धन लोगों की जो सहायता कर रहे हैं, उससे बड़ी कोई समाज सेवा नहीं हो सकती। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि हमारा ट्रस्ट इसी तरह