हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा डाले गए जिंक अपशिष्ट को हटाने की मांग को लेकर जन आंदोलन बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर चार आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। क्षेत्रवासियों में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता है।