रोह: मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार, रूपौ थाना पुलिस ने चरौल गांव में छापेमारी कर आरोपितों को पकड़ा
Roh, Nawada | Aug 21, 2026 रोह प्रखंड के रूपौ थाना क्षेत्र के चरौल गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विवेकानंद सिंह और गोपाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों के खिलाफ संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।