भिनाय: पड़ांगा गांव में धारदार हथियारों से हमला, दो लोग गंभीर घायल, भिनाय पुलिस थाने में 3 नामजद और 10-15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
Bhinay, Ajmer | Mar 19, 2025 भिनाय थाना क्षेत्र के पड़ांगा गांव में धारदार हथियारो से हमला करने का मामला बुधवार शाम 5 बजे भिनाय पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया हैं।रिपोर्ट में बताया मंगलवार रात को देवमाली निवासी धर्मीचंद गुर्जर,नानक गुर्जर,लोकेश गुर्जर और 10-15 अन्य लोग कार और बाइक से पहुंचे।आरोपियों ने तलवार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावर जान से मारने की योजना बनाकर आए।