जमुई: शिवंडीह में पति-पत्नी के बीच झगड़े के दौरान जमकर हुई मारपीट, लड़की पक्ष से 5 और लड़का पक्ष से 4 लोग घायल
Jamui, Jamui | Nov 29, 2025 शिवंडीह में शनिवार को दिन के 11:00 बजे रोहित ठठेरा और उनकी पत्नी ज्योति कुमारी के झगड़ा को सुलझाने पहुंचे ज्योति के नैहर वालों और ससुराल वालों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में ज्योति सहित उनके नैहर वाले कुल 5 लोग घायल हो गए, जबकि रोहित ठठेरा सहित चार लोग भी घायल हो गए है। पुलिस द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।