अंबाह: महुआ क्षेत्र में गौचर भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर, 100 बीघा सरसों की फसल नष्ट
Ambah, Morena | Feb 7, 2026 महुआ क्षेत्र में गौचर भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। नायब तहसीलदार केके शर्मा और थाना प्रभारी की मौजूदगी में करीब 100 बीघा भूमि पर अवैध रूप से बोई गई सरसों की फसल नष्ट की गई। लगभग तीन घंटे चली कार्रवाई में करीब 40 बीघा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई गई है।