पूर्णागिरि: रेलवे की जमीन में हुए अतिक्रमण को ढहाने के नोटिस से खौफजदा लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
एसडीएम के माध्यम से 24 मई को दिए ज्ञापन में वार्ड नंबर 4 के लोगों ने उत्पीडऩ बंद करने के साथ रेलवे भूमि विवाद के स्थाई समाधान की गुहार लगाई है। दावा किया गया है कि जिस जमीन पर रेल विभाग अपने स्वामित्व की बात कह रहा है, वह उसकी ना होकर राजस्व विभाग के अधीन है। इसका नक्शा नगर पालिका के पास होने का दावा भी ज्ञापन में किया गया है।