आज़मगढ़: जिले के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 393 वाहनों का काटा गया चालान, 1 वाहन सीज
बुधवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा आजमगढ़ जिले के कोतवाली व सिधारी थाना क्षेत्र समेत जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया गया। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक की तरफ से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि सड़क पर हादसों में कमी आए और मृतकों की संख्या में भी कमी आ सके।